तीन साल में नौ बार सुर्खियों में रहा उन्नाव
उन्नाव
राजनीतिक हमलों के सबसे मारक शस्त्र 'अपराध' ही होते हैं। उन्नाव ने तीन साल में नौ बार ऐसे शस्त्र दिए हैं। तीन साल में उन्नाव की नौ घटनाएं सुर्खियां बनीं। माखी कांड तो दिल्ली से लखनऊ तक राजनीति में उबाल लाने वाला कांड था। जिसमें तत्कालीन विधायक कुलदीप सेंगर जेल में हैं। इसके अलावा बिहार थानाक्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़ता को जिंदा जलाने, नौ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आसीवन, बारासगवर और हसनगंज थानाक्षेत्र में युवती की हत्या कर शव जलाने की घटनाएं शामिल हैं।
दुष्कर्म के बाद हत्या, चार माह बाद गिरफ्तारी
बिहार थानाक्षेत्र में 11 मार्च 2020 को फाग सुनने गई नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को चार माह लगे। केस न्यायालय में विचाराधीन है।

पाठको की राय