Wednesday, October 21st, 2026

जल संसाधन मंत्री सिलावट 384 लाख रूपये लागत की नल जल योजना का भूमिपूजन किया

भोपाल

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 3 करोड़ 84 लाख 63 हजार की लागत से स्वीकृत नल जल योजना का इंदौर जिले में सांवेर के ग्राम कम्पेल में भूमिपूजन किया। इस अवसर पर  जन प्रतिनिधि और  ग्रामीण जन भी मौजूद थे।

जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा की हर घर में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश स्तर पर  सांवेर विधान सभा क्षेत्र में सबसे पहले परियोजना स्वीकृत हुई है।

 सिलावट ने कहा की शुद्ध और साफ पेयजल पीने के लिए उपलब्ध होने से बच्चों और बुजुर्गो का इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा और  अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। लोगों के स्वास्थ को ओर बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।  सिलावट ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से सांवेर के प्रत्येक गांव के हर घर में साफ पानी उपलब्ध होगा , नल जल   परियोजना के अंतर्गत  काम शुरू कर दिया गया है।

 

#नल जल योजना

Source : Agency

पाठको की राय