Tuesday, October 20th, 2026

जब अधीर रंजन की लगातार टोकाटाकी से नाराज हुए PM

    नई दिल्ली

लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी पीएम के संबोधन के दौरान किसी बात से असहमत दिखे. चौधरी ने अपनी सीट पर खड़े होकर पीएम के संबोधन के बीच टोकाटोकी शुरू कर दी. ये सिलसिला कुछ देर तक चलता रहा, जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि 'अधीर रंजन जी अब ज्यादा हो रहा है.'

दरअसल, पीएम मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के लिए खड़े हुए. संबोधन के दौरान उन्होंने कृषि कानून और बंगाल चुनाव का जिक्र किया. लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी खड़े हुए और पीएम के संबोधन के बीच बोलने लगे. जिस पर पीएम मोदी भी थोड़ा गरम हो गए. पीएम ने कहा, "अधीर रंजन जी अब ज्यादा हो गया है. मैं आपका सम्मान करता हूं. आपको बंगाल में TMC से अधिक प्रचार मिलेगा. चिंता न करें."

पीएम मोदी ने आगे कहा, "अधीर जी यह अच्छा नहीं लग रहा है, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? पहले तो आप ऐसे नहीं करते थे." इस दौरान एक बार तो पीएम अपनी सीट पर बैठ गए. लोकसभा स्पीकर ने माहौल शांत कराने की कोशिश की.

पीएम ने कहा कि ये शोर और बाधा डालने का प्रयास एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है. रणनीति यह है कि शोर मचाते रहें अन्यथा झूठ और अफवाहें उजागर होंगी. सच्चाई सामने आ जाएगी और चीजें उनके लिए मुश्किल हो जाएंगी. आप इस तरह लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे.
लोकसभा में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत से ही अधीर रंजन चौधरी को खासतौर पर निशाने पर रखा। मोदी के अधीर रंजन पर शब्दबाण भाषण शुरू होते ही चलने लगे। लोकसभा में अधीर रंजन की तरफ मुखातिब होते हुए मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की और चुटकी लेते हुए कहा- दादा क्या हाल है?

 

 

#टोकाटाकी

Source : Agency

पाठको की राय