चिकित्सा महाविद्यालय दतिया का निरीक्षण करेंगे मंत्री सारंग
भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 15 फरवरी को दोपहर में चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। सारंग निरीक्षण के बाद झाँसी के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर ओरछा जिला निवाड़ी जायेंगे। जहाँ राम राजा मंदिर के दर्शन करने के बाद झाँसी होकर वापस भोपाल लौटेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय