गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
मुंबई
आज बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है मंगलवार को 52,104 अंकों के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स आज करीब 108 अंकों की गिरावट (Sensex Fall) के साथ 51,996 अंकों के रेकॉर्ड स्तर पर खुला। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को 15,313 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी आज करीब 34 अंकों की गिरावट (Nifty Fall) के साथ 15,279 अंकों के स्तर पर खुला।
आईटी, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से थमी शेयर की तेजी
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई 15,431.75 को छूने के बाद फिसलकर तकरीबन सपाट 15,313 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 52,516.76 से फिसलकर बीते सत्र से 50 अंक नीचे 52,104 पर ठहरा। आईटी, बैंकिंग, वित्त और एफएमसीजी सेक्टरों के शेयरों में बिकवाली के दबाव के चलते शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान जोरदार लिवाली रही, हालांकि मुनाफा वसूली के दबाव में दोपहर बाद के कारोबार के दौरान कुछ सेक्टरों में बिकवाली रही, जिससे प्रमुख संवेदी सूचकांक ऐतिहासिक ऊंचाई से फिसलकर तकरीबन सपाट बंद हुए।

पाठको की राय