गणतंत्र दिवस पर रफाल भी भरेंगा राजपथ के ऊपर उड़ान
नई दिल्ली
इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ गणतंत्र दिवस परेड में एयरफोर्स की झांकी हिस्सा होंगी। पहली बार राजपथ के ऊपर फाइटर जेट रफाल भी उड़ान भरेंगे। कुल 42 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे जिसमें दो रफाल शामिल हैं।
भारत का गौरव
इंडियन एयरफोर्स की झांकी में लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, रोहिणी रडार, आकाश मिसाइल और सुखोई -30 दिखाई देंगे। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ भी झांकी में होंगी। बिहार की रहने वाली भावना एयरफोर्स के उस पहले बैच का हिस्सा हैं जिसमें भावना सहित तीन महिला फाइटर पायलट शामिल हुईं। इन्होंने 2016 में एयरफोर्स जॉइन की। भावना नवंबर 2017 में फाइटर स्क्वॉड्रन में शामिल हुई और मार्च 2018 में अकेले मिग- 21 बाइसन उड़ाने के बाद युद्ध में फाइटर पायलट की भूमिका के लिए तैयार हो गईं।
मेरे लिए सम्मान की बात- भावना कंठ
भावना कंठ ने कहा कि मैं बचपन से टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड देखती आ रही हूं और अब उसका हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अभी मैं मिग- 21 बाइसन उड़ाती हूं और मैं सभी तरह के फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाना चाहती हूं।

पाठको की राय