Tuesday, October 20th, 2026

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर से श्रम मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल

केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उनके निवास पर श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने सौजन्य भेंट की। मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में हॉर्टिकल्चर कॉलेज बनाने
का प्रस्ताव रखा। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने पन्ना में हॉर्टिकल्चर कॉलेज बनाने की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

 

#सौजन्य भेंट

Source : Agency

पाठको की राय