Wednesday, October 21st, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने मीटर रीडर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़वानी जिले के विद्युत वितरण केन्द्र पाटी के मीटर रीडर उमेश की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तोमर ने कहा है कि मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दी जायेगी। उन्होंने 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है ऊर्जा मंत्री तोमर को एक ट्वीट के माध्यम से उमेश की मृत्यु की जानकारी मिली थी। तोमर ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में स्व.उमेश के परिवार के साथ खड़ा हूँ।

 

#शोक व्यक्त

Source : Agency

पाठको की राय