Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न उद्देश्यों को लेकर करेंगे पदयात्रा

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर 29 एवं 30 जनवरी को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान, पानी बचाओ अभियान के साथ ही गंदे पानी से निजात हेतु टोंटी लगाओ अभियान, बिजली बचाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिये जन जागृति के लिये पदयात्रा करेंगे। उनकी पदयात्रा में विभागीय अधिकारी और जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर की पदयात्रा का उद्देश्य ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाना है। इसके साथ ही आम लोगों को पानी, बिजली बचाने के लिये प्रेरित करना भी है। गंदे पानी से निजात हेतु सभी लोग अपने घरों के नल में टोंटी अवश्य लगाएँ, इसका संदेश भी देना है। ऊर्जा मंत्री  तोमर 29 जनवरी को प्रात: 9 बजे नवीन सामुदायिक भवन के भूमिपूजन समारोह में भाग लेंगे। यह सामुदायिक भवन न्यू रेशम मिल में बनाया जायेगा। इसके पश्चात कांच मिल रोड़ बड़ा गेट पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पदयात्रा का शुभारंभ होगा।

ऊर्जा मंत्री  तोमर चंदनपुरा, दुर्गादास विहार, बिरलानगर, जती की लाईन राठौर चौक, गदाईपुरा में पदयात्रा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे चौडे के हनुमान मंदिर पर जन-चौपाल का आयोजन भी किया जायेगा। जन-चौपाल के पश्चात ऊर्जा मंत्री  तोमर न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी, बृहमोहन शिवहरे तेल मिल, इन्द्रा नगर, चार शहर का नाका, राजामंडी पुल, किला गेट, सराफा बाजार, बाबा कपूर घासमंडी चौराहा तक पदयात्रा करेंगे। घासमंडी चौराहा सार्वजनिकक धर्मशाला में 29 जनवरी को पदयात्रा का समापन होगा। ऊर्जा मंत्री 30 जनवरी को भी विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे।

 

#स्वच्छता अभियान

Source : Agency

पाठको की राय