Monday, October 19th, 2026

उचितमूल्य की तीन दुकानें सील,मामला दर्ज

डबरा
 डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा ने पिछोर कस्बे की तीन पीडीएस दुकानों के संचालकों के विरुद्ध खाद्य वितरण में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज करवाया है|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी से प्रत्येक माह “अन्न उत्सव” मनाए जाने के निर्देश दिए थे| इसके अंतर्गत प्रत्येक माह की 7,8,9 तारीख को सभी पीडीएस दुकाने खुलने के आदेश दिए गए थे इसे लेकर  डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा ने पिछोर मैं औचक निरीक्षण किया| इसके उपरांत पिछोर कस्बे में 3 पीडीएस दुकाने बंद पाई गई|

खाद्यान्न वितरण में की जा रही लापरवाही के कारण एवं आदेश की अवहेलना करने पर संचालक रणवीर सिंह, संजय यादव और हनी साहू तीनों पर कार्य दिवस में पीडीएस की दुकाने बंद रखे जाने के मामले में तीनों संचालकों के विरुद्ध पिछोर थाने में मामला दर्ज किया गया|

 

 

#उचितमूल्य

Source : Agency

पाठको की राय