Wednesday, October 21st, 2026

ईरान में महिला की मौत के बाद शव को दी फांसी

तेहरान
ईरान में फांसी का इंतजार कर रही महिला जहरा इस्‍माइली की हार्ट अटैक से मौत के बाद उसके शव को फांसी दी गई है। ईरान में शव को फांसी देने के पीछे कट्टर शरिया कानून है। वकील का दावा है कि पीड़‍िता की मां महिला की मौत की कुर्सी को हटा सके, यह अधिकार देने के लिए शव को फांसी दी गई। जहरा को अपने पति की हत्‍या का दोषी पाया गया था।

वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किल जहरा को किसी भी कीमत पर फांसी दी जानी थी ताकि उसकी सास मौत की कुर्सी को हटाने के अधिकार को पूरा कर सके। जहरा का पति ईरानी खुफिया सेवा में अधिकारी था। यह अधिकारी जहरा और बेटी को प्रताड़‍ित करता था। जहरा के वकील ने बताया कि उनकी मुवक्किल को 16 लोगों को फांसी द‍िए जाने का इंतजार करना पड़ा।

 

#फांसी

Source : Agency

पाठको की राय