आयुष राज्यमंत्री कावरे ने किया आकस्मिक निरीक्षण
भोपाल
आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने आज बालाघाट जिला आयुष कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थितअधिकारी-कर्मचारी के वेतन काटने के निर्देश दिये।
मंत्री कावरे ने जिला आयुष अधिकारी से संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
Source : Agency

पाठको की राय