Tuesday, October 20th, 2026

आज 'चौरी-चौरा' शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

 
नई दिल्ली

इस बार आजादी की लड़ाई के समय की ऐतिहासिक घटना 'चौरी चौरा कांड' को 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा में चौरी चौरा कांड के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान चौरी चौरा शताब्दी के लिए समर्पित डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी जिलों में विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और ये कार्यक्रम 4 फरवरी 2021 से शुरू होकर पूरे साल यानी 4 फरवरी 2022 तक आयोजित किये जाएंगे। 

संस्कृति विभाग राज्य के सभी जिलों में 3 से 4 फरवरी के बीच संगीत कार्यक्रम की भी व्यवस्था कर रहा है। इस संबंध में प्रमुथ सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने शिक्षा विभाग के साथ सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि चौरी चौरा और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए सैल्यूट मुद्रा में वंदेमातरम के पहले छंद का गायन कर वीडियो बनाना होगा। इसके लिए हर जिले में इंटरनेट सुविधा से लैस शैक्षिक संस्थान और अन्य उपयुक्त स्थलों का चयन करना होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर नोडल अधिकारी का उपस्थित होना जरूरी होगा। गौरतलब है कि 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर में चौरी चौरा कांड हुआ था। इस घटना ने आजादी की लड़ाई की दिशा ही बदल कर रख दी। महात्‍मा गांधी ने इससे दुखी होकर असहयोग आंदोलन को बीच में ही रोक दिया था।

 

#पीएम मोदी

Source : Agency

पाठको की राय