Tuesday, October 20th, 2026

अटल‍विहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान और एमएसएमई मिलकर करेंगे वेबिनार

 भोपाल

अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान(एआईजीजीपीए) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की सहभागिता से वेबिनार की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। पहला वेबिनार उद्यमीय वातावरण में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के संवर्द्धन, इंक्यूवेशन हेण्ड होल्डिंग, नवाचारी स्टार्टअप के लिये मांग को आकार देना और वित्तीय सहायता जैसे विषयों पर केन्द्रित होगा।

वेबिनार 30 जनवरी को 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वेबिनार में वित्त, प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञ शामिल होंगे। वेबिनार में प्रदेश में नवाचार तथा उद्यमी वातावरण और उसके विकास पर भी चर्चा की जाएगी। स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग के अनुसार मध्यप्रदेश को एक उभरते परितंत्र में वर्गीकृत किया गया है। राज्य में इसके और अधिक संवर्धन के लिये इस तरह का वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।

 

#एमएसएमई

Source : Agency

पाठको की राय