Tuesday, October 20th, 2026

 मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड10वीं कक्षा के  परिणाम घोषित

भोपाल
 मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Madhya Pradesh State Open School Education Board) द्वारा रुक जाना नहीं (ruk jana nahi) योजना के तहत कक्षा 10वीं के परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत ली गई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा दिसंबर 2020 में आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

हालांकि फिलहाल ओपन बोर्ड स्कूल की तरफ से अभी दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। वही 12वीं के रिजल्ट जल्द आने की संभावना जताई गई है। वही बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी इस खबर के जरिए भी लिंक पर डायरेक्ट कर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

#बोर्ड10वीं

Source : Agency

पाठको की राय