छतरपुर जिले में कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौत
छतरपुर
एमपी के छतरपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सभी लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बसारी गांव की है। जहां एक कार को तेज रफ्तार PNC के डंपर ने टक्कर मार दी है। कार में 7 लोग सवार थे, सभी उत्तरप्रदेश के मऊरानीपुर के रहने वाले थे और मकर संक्रांति पर दर्शन करने लिए मैहर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बमीठा पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Source : Agency

पाठको की राय