Tuesday, October 20th, 2026

VI का ऑफर रात भर फ्री चलेगा इंटरनेट

मुंबई

नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अक्सर अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑफर्स की पेशकश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने अपने ग्राहकों को सुविधा को बढ़ाते हुए नया एक ऑफर दिया है। यूजर्स को डाटा की बहुत जरूरत पड़ती है और अक्सर रात के समय डाटा काफी खत्म होता है, क्योंकि ऑफिस या बिजनेस से फ्री होने के बाद लोग अक्सर रात के समय फ्री होते हैं तो ज्यादा डाटा खर्च करते हैं।

ऐसे में चाहे ऑनलाइन मूवी देखना हो या फिर लोगों से बातें करना हो या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल, इस प्रकार के सभी कार्य रात के समय में अधिक होते हैं। अब वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को अनलिमिटेड हाई स्पीड नाइट टाइम डाटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को इस सर्विस के लिए अलग से कोई खर्च नहीं करना होगा।


किन ग्राहकों को मिलेगा यह लाभ: अगर आपको इस ऑफर का लाभ लेना है तो इसके लिए आपको 249 रुपये से या उससे अधिक का रिचार्ज करना होगा। जो यूजर्स 249 रुपये या फिर उससे ज्यादा का रिचार्ज करेंगे तो उन्हें रात के समय अनलिमिटेड प्रीपेड डाटा का लाभ मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के इस ऑफर का लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो 16 फरवरी या उसके बाद रिचार्ज करवाएंगे।

कब मिलेगा लाभ: इस फीचर के लाभ की बात करें तो यह फीचर रात 12 बजे शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक चलेगा।

 

#Vodafone Idea

Source : Agency

पाठको की राय