Renault Triber पर 60000 रुपये का डिस्काउंट
नई दिल्ली
अगर आप 7-सीटर वाली एक नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल इस जनवरी रेनॉ इंडिया (Renault India) अपनी सबसे सस्ती मल्टी परपज व्हीकल Renault Triber पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। कंपनी के तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत ग्राहक इस एमपीवी (MPV) पर 60,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर Triber पर दिए जा रहे ऑफर्स पर...
Renault Triber पर ग्राहकों को कुल 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस या स्पेशल बोनस शामिल है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से ग्राहकों को 5.99 फीसदी की ब्याज दर से लोन दिया जा रहा है।
Renault Triber AMT वेरिएंट: 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इसकी खरीद पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट और ग्रामिण ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Renault Triber RXL/RXT/RXZ वेरिएंट्स: 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इसकी खरीद पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट और ग्रामिण ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

पाठको की राय