Monday, October 19th, 2026

IOC ने कहा पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो सकता है वेटलिफ्टिंग

 पेरिस
अजान ने बाद में पद से इस्तीफा दे दिया. आईओसी ने पहले ही तोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग के पदकों और खिलाड़ियों की संख्या में कटौती कर दी है.अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने वेटलिफ्टिंग को चेतावनी दी है कि अगर डोपिंग और नेतृत्व के मसलों का हल नहीं निकाला गया तो इस खेल को पेरिस ओलिंपिक 2024 से बाहर किया जा सकता है.आईओसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग के हालात दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं. इसने पिछली बार डोपिंग निरोध प्रयास बेहतर करने के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने का भी हवाला दिया.

पिछले साल जर्मन टीवी एआरडी ने लंबे समय तक वेटलिफ्टिंग के अध्यक्ष रहे थॉमस अजान के कार्यकाल में डोपिंग के मामले छिपाने और वित्तीय अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया था.

 

#वेटलिफ्टिंग

Source : Agency

पाठको की राय