Monday, October 19th, 2026

51.50 लाख रुपये कीमत की BMW Limousine भारत में हुई लॉन्च

नई दिल्ली
BMW 3 Series Gran Limousine भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट 330Li Luxury लाइन वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.50 लाख रुपये रखी है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट 330Li M Sport ट्रिम पर 53.90 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसके 320Ld Luxury Line डीजल ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 52.50 लाख रुपये है। BMW 3 Series में यह एक लंबी व्हीबेस वाली सिडान है, जो 3 Series GT की जगह लेगी।

BMW 3 Series GL की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4,819 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,827 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,463 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,961 मिलीमीटर है। बता दें कि स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कंपनी ने इसकी लंबाई 110 मिलीमीटर, ऊंचाई 110 मिलीमीटर और व्हीलबेस को 110 मिलीमीटर बढ़ाया है।

 

#BMW 3 Series Gran Limousine

Source : Agency

पाठको की राय