Tuesday, October 20th, 2026

स्वामी ओम का हुआ निधन, बिग बॉस 10 कंटेस्टेंट रहे

   नई द‍िल्ली

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है. स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार थे. बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आख‍िरी सांस ली. करीब 2 महीने पहले वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. वहां से ठीक होने के बाद वह घर पर आ गए थे, लेकिन शारीरिक कमजोरी और कुछ बीमारियों की वजह से बुधवार को उनका देहांत हो गया.

स्वामी ओम दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रहते थे.आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. लंबी बीमारी से जूझने के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया.

मालूम हो कि स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 के सबसे चर्च‍ित कंटेस्टेंट रहे हैं. उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में थे. बिग बॉस 10 में उन्होंने अपनी एक को-कंटेस्टेंट बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था. इसके बाद खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से एलिमिनेट कर दिया था. बिग बॉस 10 के बाद भी स्वमी ओम अपने बयानों को लेकर काफी सुर्ख‍ियों में बने रहे.

 

#स्वामी ओम

Source : Agency

पाठको की राय