Thursday, October 22nd, 2026

सैनिक स्‍कूल में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव बच्‍चे

करनाल
कुछ महीनों की शांति के बाद एक बार फिर देश के कई राज्‍यों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच बच्‍चों के स्‍कूल खुलने पर मामलों में और तेजी आ गई है। हरियाणा के करनाल में एक सैनिक स्‍कूल में 54 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर हड़कंप मच गया है। कुंजपुरा स्थित इस स्‍कूल में एक दिन पहले सोमवार को तीन छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

करनाल के सीएमओ डॉ पीयूष शर्मा ने बताया कि तीन बच्‍चों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हॉस्‍टल में रह रहे सभी 390 बच्‍चों का भी टेस्‍ट कराया गया जिसके बाद 54 बच्‍चे पॉजिटिव निकले हैं। इस सैनिक स्‍कूल में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्‍यों के बच्‍चे में पढ़ रहे हैं।

महाराष्‍ट्र और पंजाब में तेजी से बढ़ रहे मामले
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र, केरल और पंजाब समेत कई राज्‍यों में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र में तो पूरे देश के 80 प्रतिशत से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं। हरियाणा के सैनिक स्‍कूल में इतने बच्‍चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पड़ोसी राज्‍य पंजाब की चिंता और बढ़ गई है।

 

#कोरोना पॉजिटिव

Source : Agency

पाठको की राय