Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स 535.6 अंक की गिरावट के बंद हुआ

मुंबई
आम बजट से पहले शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही। आईटी, एफएमसीजी और सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली के दबाव में बीएसई सेंसेक्स 535.6 अंक यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 46874.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 150 अंक यानी 1.07 फीसदी लुढ़ककर 13817.5 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 5 दिन में 3000 से अधिक अंक गंवा चुका है।

सेंसेक्स के शेयरों में एचयूएल के शेयरों में सबसे अधिक 3.6 फीसदी की गिरावट आई। मारुति सुजुकी के शेयरों में 3.4 फीसदी, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2 फीसदी गिरावट रही। दूसरी ओर एक्सिस बैंक (5.5 फीसदी), एसबीआई (2.7 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.3 फीसदी) के शेयरों में तेजी रही।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय