Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स ने लगाया 800अंक का गोता ,1.38 लाख करोड़ स्वाहा

मुंबई
बॉन्ड्स मार्केट्स में बिकवाली जारी रहने से आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिरावट के साथ 50340 पर आ गया जबकि निफ्टी 14900 के नीचे खिसक गया। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में देखने को मिली। इनके शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट पर हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट से आधे घंटे में निवशकों का 1.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय