शराब कांड के आरोपित आरक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
उज्जैन
उज्जैन में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले आरोपित आरक्षक सुदेश खोड़े की भेरूगढ़ जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उज्जैन में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद शहर के महाकाल थाने में पदस्थ आरक्षक सुदेश खोड़े को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दो और भी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक देर रात खोड़े को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसकी हो गई।
Source : Agency

पाठको की राय