Monday, October 19th, 2026

पति के चेहरे पर पत्नी ने डाला उबलता हुआ तेल

सागर
 सागर जिले में पत्नी ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। काम के बाद देर से जब पति घर लौटा तो पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। उसके बाद पति सो गया तो महिला ने चेहरे पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया है। घटना एमपी के सागर जिले की है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमारी अहिरवार पर मामला दर्ज किया है।


दोनों की शादी 4 साल पहले हुई है। 38 वर्षीय पति अरविंद अहिरवार दैनिक मजदूर है। पत्नी की करतूत के बाद उसका बुदेंलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया है।

अरविंद के भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रात में पत्नी शिवकुमारी के साथ भाई की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसके बाद माता-पिता ने बचाव किया और मामले को शांत करवाया। लेकिन अहले सुबह 5 बजे पत्नी ने पति के चेहरे पर सोते समय खौलता हुआ तेल डाल दिया। चीख सुन कर माता-पिता कमरे में पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले गए।

 

#उबलता हुआ तेल

Source : Agency

पाठको की राय