Tuesday, October 20th, 2026

पंजाब के किसान हमारा बासमती 3 गुना कीमत पर बेचते हैं- कमल पटेल

भोपाल
 देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल  ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को उसके बासमती का लाभ नहीं मिल पाता. जबकि पंजाब के किसान यही बासमती खरीदकर तीन गुना कीमत पर बेचते हैं.

कृषि मंत्री कमल पटेल ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि मध्य प्रदेश के किसान अब कनाडा, अमेरिका में बासमती चावल बेच सकेंगे. इसका रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने कहा कि एपीडा के निदेशक और चेयरमेन को भी बताया गया है कि नर्मदा की तलहटी में बहुत अच्छा बासमती होता है, फिर भी मध्यप्रदेश को लाभ नही मिलता है. पंजाब के किसान यही चावल खरीदकर तीन गुना रेट पर बेचते हैं.

सरकार GI टैग जल्द दिलाने का करेगी प्रयास
उन्होंने कहा कि बासमती चावल के GI टैग के लिए मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में काम किया गया है. अब एपीडा ने पंजाब की आपत्ति को हटा दिया है. सुप्रीमकोर्ट ने भी आपत्ति को वापस लेने के लिए निर्देश दे दिया है. अब सरकार GI टैग जल्द दिलाने का प्रयास करेगी. इससे किसानों को चावल की ज्यादा कीमत मिलेगी.

 

#बासमती चावल

Source : Agency

पाठको की राय