Monday, October 19th, 2026

नए सत्र से सरकारी स्कूल में कक्षा 6 से 8वीं के लिए फर्नीचर उपलब्ध होगा

भोपाल
 मध्यप्रदेश  के स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 8वीं (Class 6th to 8th) तक के छात्रों (Student) को तोहफा दिया है।  जिसके तहत अब नए सत्र से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं भी डेस्क बैंच पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।इसके लिए छात्रों को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में माध्यमिक स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी कर दिए है।

राज्य शिक्षा केंद्र  के जिला मिशन संचालकों  दिए निर्देश में कहा गया है कि हर जिले के एक परिसर एक शाला में से स्कूलों का चयन कर कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराएं।  यू-डाइस 2019-20 के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन एवं विद्यार्थियों की संख्या के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसमे प्रदेश के सभी जिलों में 25 लाख 43 हजार 170 विद्यार्थियों के लिए एक लाख 61 हजार 500 बेंच व डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

#विद्यार्थियों#फर्नीचर

Source : Agency

पाठको की राय