Wednesday, October 21st, 2026

जैश-उल हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक की ली जिम्मेदारी

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है। बताया गया कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जैश-उल-हिंद ने कहा कि बिग पिक्चर आना अभी बाकी है। बता दें कि मामले में एनआईए और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच में लगी हैं।

मैसेज के जरिए जांच एजेंसी को चैलेंज
संगठन ने एक मैसेज के जरिए जांच एजेंसी को चैलेंज किया. मैसेज में लिखा गया है, ''रोक सकते हो तो रोक लो तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ, तुम लोग बुरी तरह फेल हुए और आगे भी तुम लोगों को सफलता नहीं मिलेगी''. मैसेज के अंत में लिखा गया है (अम्बानिज के लिए) तुम्हें मालूम है तुम्हें क्या करना है. बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले बोला गया है.

एक टेलिग्राम संदेश के जरिए जैश-उल-उल हिंद ने दावा किया एसयूवी में विस्फोटक रखने वाले आतंकवादी सही-सलामत घर पहुंच गए हैं। संदेश में आगे लिखा है कि यह सिर्फ एक ट्रेलर था और पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है। संदेश में मुकेश अंबानी से पैसे की भी मांग की गई है। लिखा है कि अगर अंबानी उसकी मांगों को नहीं मानते हैं तो अगली बार वह उनके बेटे की कार पर हमला करेंगे। 'TERROR AT AMBANI HOUSE' के टाइटल वाले मेसेज में आतंकवादियों ने लिखा है कि आप (अंबानी) जानते हैं कि क्या करना है। जो पैसे आपसे देने के लिए कहे गए हैं वह ट्रांसफर करें और अपने 'फैट किड्स' के साथ खुशी से रहें।

बता दें कि मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और एनआईए दोनों मिलकर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने पहले ही मामले में टेरर ऐंगल का अंदेशा जताया था। हालांकि, किसी आतंकवादी संगठन की ओर से जिम्मेदारी न लेने से पुलिस साफतौर पर इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। इलाके में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कार पार्क करते एक संदिग्ध को भी देखा गया है। उसने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध की शिनाख्त कर ली है और मामले में उसके कनेक्शन की जांच में लग गई है।

पुलिस को ऐसी जानकारी भी मिली है कि कार में जो विस्फोटक इस्तेमाल किया गया है वह कानपुर में बना है। पुलिस ने विस्फोटक निर्माण कंपनी से विस्तृत जानकारी ली है। कार में जो धमकी भरा लेटर मिला था, वह गुजराती भाषा में था। वहीं, आतंकी संगठन ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए जो अपना संदेश जारी किया है वह अंग्रेजी में है।

 

#मुकेश अंबानी

Source : Agency

पाठको की राय