Wednesday, October 21st, 2026

जलगांव में सड़क हादसे में 15 मजदूरों की मौत

जलगांव
महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बीती रात, यवल तालुक के किंगांव गांव के पास गाड़ी पलटने से हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 2 घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। यहां पपीता ले जा रहे ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर भी सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर कई गड्ढे हैं जिस वजह से हादसा हुआ।


घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया। फिलहाल दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

#सड़क हादसे

Source : Agency

पाठको की राय