Tuesday, October 20th, 2026

काम से फ्री होते ही तरोताजा होना है तो सिर्फ 2 मिनट में फ्रेश कर देगी रेड वाइन


 

थकान से टूट रहे हैं तो चेहरे की डलनेस मिटाना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। ज्यादा कुछ नहीं चाहिए आप सिर्प 5 चम्मच रेड वाइन  लें और वही आपको तुरंत ताजगी से भर देगी! अरे नहीं, आपको इस रेड वाइन को पीना नहीं है बल्कि सिर्फ मुंह पर छींटे मारने हैं। लेकिन छींटे लगाने कैसे हैं, इसकी विधि यहां जान लीजिए...

सिर्फ चेहरा धुलना काफी नहीं है
यह सही है कि ऑफिस, काम या फिर कॉलेज के बाद घर आकर मुंह धोने के बाद अच्छा फील होता है। कुछ ताजगी मिलती है। लेकिन अगर आपको ताजगी की सुपर डोज चाहिए तो बेसिन के पास एक कप में 5 चम्मच रेड वाइन भी लाकर रख लीजिए।

अब हमेशा की तरह पहले चेहरा अच्छी तरह धोएं और फेशवॉश का भी उपयोग करें। अब चेहरा पोछ लें और तुरंत एक-एक चम्मच रेड वाइन अपनी हथेली पर लेकर थपकी देते हुए चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसे लगाने के लिए कॉटन बॉल का भी उपयोग कर सकते हैं।

इस रेड वाइन को बस 4 से 5 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने या ताजे पानी से ही चेहरा धोकर साफ कर लें। आपकी त्वचा चमक उठेगी और आप जिस फ्रेशनेस का अनुभव करेंगे, उससे खुश हो जाएंगे। कोई नहीं पहचान पाएगा कि आप कुछ ही देर पहले बहुत थके हुए और डल दिख रहे थे।


यह भी है एक तरीका
यदि आपका चेहरा डल दिख रहा है और आपको तुरंत फ्रेश लुक चाहिए तो आप रेड वाइन को एक कप में लेकर इससे अपना चेहरा धुलें। इस दौरान आपको त्वचा पर हल्की-सी झंझनाहट लग सकती है। इससे परेशान ना हों। बल्कि अपने चेहरे पर हल्की-सी थपकी देते हुए मसाज करें। इसके बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी धोकर साफ कर लें।

ऐसा करने से आपको तुरंत ताजगी का अहसास होगा और आपकी त्वचा एकदम फ्रेश नजर आएगी। जब कभी आपकी स्किन बहुत थकी हुई और बोझिल लग रही हो तब आप इंस्टंट फ्रेशनेस के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर या फेयरनेस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।


इसलिए मिलता है तुरंत ग्लो
आपकी त्वचा को रेड वाइन सिर्फ चुटकियों में ग्लोइंग और फ्रेश बना देती है, इसकी वजह हैं इस वाइन में पाए जानेवाले अमीनो एसिड्स। ये अमीनो एसिड्स जब आपकी त्वचा के सीधे संपर्क में आते हैं, तभी आपको वाइन लगाने के बाद त्वचा में हल्की झंझनाहट का अनुभव होता है। अमीनो एसिड्स से त्वचा फ्रेश के साथ ही हेल्दी भी दिखने लगती है। आप हर दिन भी चेहरे पर रेड वाइन का उपयोग कर सकते हैं।

वाइन आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने का काम करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रेड वाइन आपकी त्वचा में कोलेजन को स्टोर करके रखती है, साथ ही इसके बनने की प्रक्रिया में सहायता करती है। कोलेजन त्वचा में बननेवाला प्राकृतिक प्रोटीन होता है, जो आपकी त्वचा में झुर्रियां और फाइन लाइन्स नहीं आने देता है। इसलिए त्वचा पर रेड वाइन लगाने से आप अपनी बढ़ती उम्र के असर को भी थाम सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय