Monday, October 19th, 2026

ईशा गुप्ता ने दिखाई गजब की फिटनेस

मुंबई
 
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर ईशा ने अपनी गजब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा की गजब की फिटनेसदे रही है। खासतौर पर ईशा की योग करते हुए तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साल 2007 में मिस इंडिया रह चुकीं ईशा गुप्ता ने बॉलिवुड में फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था। हालांकि ईशा ने बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन वह अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। देखें, ईशा की लेटेस्ट फोटो:
ईशा ने योग करते हुए अपनी यह तस्वीर शेयर की है

बॉलिवुड के बारे में बात करते हुए ईशा ने बॉम्बे टाइम्स को से कहा था, 'मुझे नहीं पता कि मैं क्या चाहती हूं, लेकिन मुझे यह पता है कि मैं क्या नहीं चाहती हूं। मैं अपनी फिल्मों के लिए सिलेक्टिव इसलिए हूं क्योंकि एक गलती मेरा पूरा करियर पटरी से उतार सकती है। जब भी मैं कोई स्क्रिप्ट सुनती हूं तब अपने किरदार की गहराई जानने की कोशिश करती हूं।'

 

#ईशा गुप्ता

Source : Agency

पाठको की राय