Monday, October 19th, 2026

Hyundai भारत में एक और इलेक्ट्रिक कार जल्द लॉन्च करने वाली

नई दिल्ली
भारत में इलेक्ट्रिक कार का मार्केट धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है और कई पॉप्युलर कंपनियों के साथ ही नई-नई कंपनियां भी Electric Car और Bike लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में इस साल यानी 2021 में Hyundai Motor Company भारत में एक और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, जिसकी बैटरी रेंज यानी माइलेज 500 किलोमीटर की होगी। यानी ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक कार को सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक चला सकते हैं। फिलहाल भारत में ह्यूंदै की धांसू इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona बिक्री के लिए उपलब्ध है।


भारत में इन इलेक्ट्रिक कारों का जलवा
भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार की बात करें तो यहां Tata Nexon EV की खूब बिक्री होती है। इसके बाद MG ZS EV और Hyundai Kona जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की भी अच्छी खासी डिमांड है। इस साल मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई और कंपनियां अपनी कई पॉप्युलर कारों के इलेक्ट्रिक वेरियंट के साथ ही नई इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने वाली है। इस साल Tata Altroz EV, Tata Tigor EV, EKUV100 और EXUV300 समेत कई अन्य कारें लॉन्च होने वाली हैं। देसी कंपनी Pravaig भी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी।

 

#Hyundai

Source : Agency

पाठको की राय