Monday, October 19th, 2026

सड़क दुर्घटना में टीकमगढ़ के 3 व्यापारियों की मौत

टीकमगढ़
सड़क दुर्घटना में टीकमगढ़ शहर के 3 व्यापारियों की मौत हो गई है। मृतकों में गुड्डू मलिक, कल्लू मोंगना और मोनू शामिल हैं। यह हादसा यूपी के साडूमर में हुआ है। सफारी कार में सवार होकर सभी यूपी के ललितपुर से टीकमगढ़ वापस लौट रहे थे। रात होने की वजह लोगों को तुरंत मदद भी नहीं मिल पाई थी।


परिजनों ने बताया कि ये लोग रविवार की देर रात नजदीकी जिले उत्तर प्रदेश के ललितपुर से अपने घर वापस आ रहे थे। इनकी सफारी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई, जिसमें तीनों की मौत हो गई है। घटना रविवार रात्रि बारह बजे की है। महरौनी पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ललितपुर जिला मुख्यालय भेज दिया है, जहां आज पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को उनके शव दिए जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही टीकमगढ़ स्थित घर कोहराम मच गया है। साथ ही परिवार के लोगों को सांत्वाना देने के लिए परिजन लगातार पहुंच रहे हैं। शव को लेने के लिए टीकमगढ़ से परिवार के लोग ललितपुर के लिए निकल गए हैं। वहीं ललितपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

#सड़क दुर्घटना

Source : Agency

पाठको की राय