Tuesday, October 20th, 2026

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं

भोपाल
 फरवरी के पहले हफ्ते में एक और अच्छी खबर आ गई। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक भी मरीज की जान नहीं गई। यह जानकारी स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी स्टेट हेल्थ बुलेटिन से मिली है।

25 मार्च 2020 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है, जब प्रदेश में एक भी कोविड मौत नहीं है। बीते 11 महीने से हर दिन कोई न कोई मरीज इस संक्रमण से मर रहा था। कई बार ऐसे मौके भी आए, जब एक मौत हुई, लेकिन शून्य मौत का आंकड़ा पहली बार आया है। 52 में से 22 जिले ऐसे रहे, जहां एक भी संक्रमित नहीं मिला। ज्यादातर जिले ऐसे हैं, जहां एक या दो संक्रमित ही सामने आए।

जबकि प्रदेश में अभी हर दिन 15 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। हालांकि एक्टिव केस अभी सभी जिलों में हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 625 मरीज भर्ती हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना से पहली मौत उज्जैन में 25 मार्च को हुई थी, 3820 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय