दो जुड़वा बहनों और दो जुड़वा भाईयों से शादी अब एक साथ बनेंगी मां
वर्जिनिया
दो जुड़वा बहनों और दो जुड़वा भाईयों की एक अजब-गजब सामने आई है। दरअसल अमेरिका के वर्जिनिया राज्य की इन दोनों बहनों ने अपनी जिंदगी के अब तक के सभी पड़ाव को एक साथ ही पार किया है। पहले वो एक साथ पैदा हुईं। एक साथ एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई पूरी की। फिर एक ही जैसे दिखने वाले दो जुड़वा भाइयों से एक ही मंडप में शादी की। और अब ये दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट भी हैं।
इतना ही नहीं दोनों ने हाल ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट में होने वाले बच्चे का जेंडर का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों लड़के को जन्म देंगी। कइयों को यह कहानी फिल्मी लग सकती है, लेकिन ये है एकदम हकीकत। जुड़वा बहनें ब्रिटनी और ब्रीना डीन सलायर्स ने जुड़वा भाई जोश और जेरेमी सालयर्स से शादी की है। 33 वर्षीय ब्रिटनी और ब्रीना का इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट अकाउंट है, जिसपर 84 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
एक ही मंडप में, एक ही जैसी ड्रेस पहनकर शादी
एक जैसे गाउन में फोटो पोस्ट कर दोनों बहनों ने बताया कि वे 'लड़के' को जन्म देने वाली हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन दोनों बहनों ने अगस्त 2018 में शादी की थी। इनके अपने पतियों से मिलने की कहानी भी अलग है। दरअसल अमेरिका में हर साल जुड़वा लोगों के लिए एक खास मेला लगता है। इसी मेले में ब्रिटनी और ब्रीना को 2017 में पहली बार 35 वर्षीय जोश और जेरेमी सालयर्स से मुलाकात हुई थी।

पाठको की राय