Monday, October 19th, 2026

ऑस्ट्रेलियन ओपन से जुड़े 10 लोगों हुए संक्रमित

मेलबर्न
आस्ट्रेलियन ओपन से जुड़े तीन अन्य लोगों को मेलबर्न में कोविड-19 (COVID-19 Australian Open) के लिए पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह से आठ फरवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नमेंट से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।


विक्टोरिया प्रांत की आपात सेवा मंत्री लिसा नेविले ने  नए मामले मिलने की पुष्टि की। कुल 10 नए मामले पाए जाने का मतलब है कि 72 खिलाड़ी कड़े लॉकडाउन में रहेंगे क्योंकि वे अबुधाबी, दोहा और लास एंजिल्स से मेलबर्न पहुंची तीन उड़ानों में संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आए थे।


आस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि 1200 से भी अधिक खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और टूर्नमेंट के अधिकारियों के 3200 टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह छठा दिन है और अभी तक संख्या बहुत कम है। अगर वे सक्रिय मामले हैं तो उन्हें सीधे होटल में आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।’

 

#ऑस्ट्रेलियन ओपन

Source : Agency

पाठको की राय