Tuesday, October 20th, 2026

दक्षिण अफ्रीका में ऑक्सफर्ड की वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल पर रोक

केपटाउन
दक्षिण अफ्रीका ने ऐलान किया है कि वह ऑक्सफर्ड-AstraZeneca की कोरोना वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल को रोक रहा है। देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि एक नए अध्‍ययन में इस वैक्‍सीन के दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस स्‍ट्रेन पर कम असरदार पाए जाने के बाद ऑक्‍सफर्ड की वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल को रोका गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के दो वायरस विशेषज्ञों सरकार को आगाह किया था कि ऑक्‍सफर्ड की कोरोना वैक्‍सीन पर रोक जरूरी है। इसी वैक्‍सीन का भारत में बड़े पैमाने पर टीकाकरण में इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

इन विशेषज्ञों ने कहा कि वे अब वैक्‍सीन के शोध के लिए एक नई पद्धति का पालन करेंगे। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सालिम अब्‍दुल क‍रीम ने कहा, 'ऑक्‍सफर्ड की कोरोना वैक्‍सीन पर फिलहाल कुछ समय के लिए रोक लगाने की जरूरत है ताकि उसके प्रभाव के बारे में सूचना हमें मिल जाए।' उन्‍होंने कहा कि हमें इसे शुरू करने के लिए एक नए तरीके की जरूरत है।

 

#ऑक्सफर्ड की वैक्‍सीन

Source : Agency

पाठको की राय