Wednesday, October 21st, 2026

चमोली त्रासदी में ऋषभ पंत देंगे अपनी मैच फीस

चेन्नई

उत्तराखंड के चमोली में हुई ग्लेशियर टूटने की घटना से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आहत हुए हैं. अपने गृह राज्य में हुई इस घटना को लेकर पंत ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने अपनी मैच फीस बचाव कार्य में दान करने का फैसला किया है.पंत ने ट्विटर पर लिखा है. उत्तराखंड में लोगों की जान जाने से गहरा दुख पहुंचा है. मैंने अपनी मैच फीस बचाव कार्य में देने का फैसला किया है और मैं अन्य लोगों से भी अपील करूंगा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं.

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चेन्नई में इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं. यहां उन्होंने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 गेंदों में 91 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और 9 चौके लगाए.  पंत छक्का लगाने की फिराक में इंग्लैंड के गेंदबाज डॉम बैस का शिकार हुए. ऋषभ पंत का जन्म हरिद्वार में हुआ है और वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं.

चमोली घटना की बात करें तो रविवार को यहां दिन में 10 से 11 बजे के करीब ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई. एमएचए के मुताबिक इस घटना में अबतक 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है जबकि 6 लोग घायल हैं. ग्लेशियर टूटने के बाद सैलाब इतना तेज था कि PWD के पांच पुल भी बह गए. आईटीबीपी के जवानों ने एक सुरंग से 16 लोगों को बाहर निकाला है. वहीं. दूसरी सुरंग में 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है. सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.

 

#ऋषभ पंत

Source : Agency

पाठको की राय