Monday, October 19th, 2026

इंदौर में टीकाकरण की पूरी तैयारी,28 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

इंदौर
आज देश में कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी शुरू हो गई है। टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। इसे लेकर पूरे देश में तैयारी पूरी कर ली गई है। इंदौर में जिला प्रशासन ने पहले चरण में 28 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का फैसला किया है। टीकाकरण के लिए जिले में 102 केंद्र बनाए गए हैं।


इन 28 हजार स्वास्थ्यकर्मियों में 25 हजार लोग स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सेवा के साथ प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं। बाकी के 3 हजार केंद्रीय कर्मी हैं। इंदौर की प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गडरिया ने कहा कि 46 कोविड-19 अस्पतालों सरकारी और प्राइवेट दोनों शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एमवाय जैसे अस्पतालों में कुछ अधिक टीकाकरण केंद्र होंगे। किसी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए कलर कोड दिया जाएगा। जिससे लोग अपने सेंटर पर सही तरीके से पहुंच सके।

 

#टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय