अमेरिका में रिहायशी इलाके के ऊपर उड़ते दिखे बी-2 परमाणु बॉम्बर्स
वॉशिंगटन
अमेरिका के रिहायशी इलाके के ऊपर एक साथ तीन नॉर्थरोप ग्रुम्मन बी-2 स्पिरिट परमाणु बॉम्बर्स को उड़ान भरता देख लोग दहशत में आ गए। दुनिया के सबसे महंगे विमानों में शुमार बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स अक्सर अधिक ऊंचाई पर और लोगों की नजरों से बचकर उड़ान भरते हैं। यह विमान इतना घातक है कि अमेरिका ने किसी भी देश को इसे बेचा नहीं है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उटाह राज्य में उड़ान भरते दिखे B-2 बॉम्बर्स
इन तीनों विमानों को उटाह राज्य में उड़ान भरते हुए स्पॉट किया गया है। बता दें कि इस राज्य में अमेरिकी वायुसेना का हिल एयरफोर्स बेस मौजूद हैं। यहीं पर बी-2 स्टील्थ परमाणु बॉम्बर्स का बेस भी मौजूद है। ये विमान हिल एयरफोर्स बेस से उड़ान भरकर अक्सर अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में गश्त लगाते रहते हैं।
रडार पर नहीं दिखे ये तीनों विमान
SLCScanner नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह ऐसा कुछ है जिसे आप रोज नहीं देखते हैं। मैंने उटाह काउंटी में एक साथ तीन विमानों को उड़ान भरते हुए देखा। जबकि रडार या ऑटोमेटिक डिपेंडेंस सर्विलॉन्स ब्रॉडकॉस्ट (ADSB) में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि एडीएसबी की सहायता से विमानों की पोजीशनिंग को चेक किया जा सकता है।

पाठको की राय