Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स 1197 अंक की तेजी के साथ हुआ बंद

   मुंबई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के बजट से बाजार गदगद नजर आ रहा है। सोमवार को इसमें ऐतिहासिक तेजी आई थी जो मंगलवार को भी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1197 अंक यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 49797.72 अंक पर पहुंच गया। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 367 अंक यानी 2.57 फीसदी की तेजी के साथ 14648 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 50154.48 अंक से उच्चतम और 49193.26 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयरों में 5 से 7 फीसदी की तेजी आई। निफ्टी के शेयरों में श्री सीमेंट, टाटा मोटर्स और हिंडाल्को के शेयरों में 6 से 15 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय