Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स की शानदार शुरुआत 441 अंक चढ़कर खुला बाजार

मुंबई
सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी शेयर बाजारों में तेजी का रुख बरकरार है। सेंसेक्स 441.32 अंक चढ़कर 50,738.21 पर और निफ्टी 145.3 अंकों की तेजी के साथ 15,064.40 पर खुला है। सेंसेक्स पर इस वक्त एसबीआई, एचडीएफसी, एलंएंडटी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिन्द्रा बैंक, ओएनजीसी के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं मारुति और Bajaj Autoके शेयर 1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले हैं। सबसे ज्यादा 2.93 फीसदी की तेजी मेटल शेयरों में है।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिकी मार्केट लाल निशान में और यूरोपीय मार्केट हरे निशान में बंद हुए हैं। सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय