Tuesday, October 20th, 2026

सेंसेक्स 257 अंकों की तेजी के साथ 51,039 अंकों पर हुआ बंद

मुंबई
Share Market Latest Update: आज भी शेयर बाजार (share market latest update) में तगड़ी तेजी (Share Market Surge) देखने को मिली। सुबह 426 अंकों की तेजी के साथ 51,207 अंकों पर खुला सेंसेक्स शाम को 257 अंकों की तेजी के साथ 51,039 अंकों पर बंद हुआ है। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 50,991 अंकों का न्यूनतम स्तर छुआ, जबकि 51,386 अंकों का उच्चतम स्तर छुआ।

वहीं दूसरी ओर सुबह 97 अंकों की बढ़त के साथ 15,079 अंकों के स्तर पर खुला निफ्टी शाम को 115 अंकों की तेजी के साथ 15,097 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 15,065 अंकों का न्यूनतम स्तर और 15,176 अंकों का उच्चतम स्तर छुआ।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय