Wednesday, October 21st, 2026

पुजारा 6000 टेस्ट रन के क्लब में शामिल

 सिडनी
भारतीय क्रिकेट टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन (India vs Australia 3rd Test) दूसरी पारी में 77 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने 205 गेंदों पर 12 चौके लगाए।

11वें भारतीय बने पुजारा
सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पुजारा ने इसके साथ ही अपने 6000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। पुजारा यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज हैं। करियर का 80वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा ने 133वीं पारी में ये रेकॉर्ड कायम किया।

 

#पुजारा

Source : Agency

पाठको की राय