Monday, October 19th, 2026

ग्वालियर में चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म ,2 गिरफ्तार

ग्वालियर
 ग्वालियर में महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ग्राम कुलैथ निवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। साथ ही कार चालक पर सहयोग करने का आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी रामबाबू गुर्जर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, कुलैथ में रहने वाली महिला ने मुरैना निवासी रामबाबू गुर्जर पर चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपित ने उसे बहोड़ापुर से अपनी कार में बिठाया था। उसके बाद मोती तबेला चिड़ियाघर के पास आरोपित ने उसके साथ चलती कार में गलत काम किया। वहीं, उसके ड्राइवर ने कार को नहीं रोका और उसने गलत काम में सहयोग किया।

'मरने के बाद पति को मेरा मुंह मत दिखाना', ये बातें लिख पत्नी ने लगा ली फांसी
महिला जब आरोपी के चंगुल से छूटी तो वह इंदरगंज थाना जा पहुंची। वहां उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी रामबाबू गुर्जर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच डीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि इंदरगंज थाने में महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने जो नाम बताए थे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

#दुष्कर्म

Source : Agency

पाठको की राय