रोज वैली ग्रुप के प्रमुख की पत्नी को किया गया गिरफ्तार
कोलकाता
रोज वैली ग्रुप के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को सीबीआई ने चिट फंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि रोज वैली ग्रुप ने हॉलिडे मेंबरशिप स्कीम के नाम पर लोगों को ज्यादा रिटर्न देने का वादा किया था। इसके जरिए रोज वैली ग्रुप ने तकरीबन 1 लाख निवेशकों को 15 हजार करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया था।
यही नहीं, इस घोटाले को लेकर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह भी कहा गया था कि रोज वैली घोटाला शारदा पोंजी स्कैम से भी बड़ा फर्जीवाड़ा है। इसमें दो अलग-अलग स्कीमों का लालच देकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया।
Source : Agency

पाठको की राय