Tuesday, October 20th, 2026

भंडारा हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा

   मुंबई

  भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है. सीएम उद्धव ठाकरे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख खुद भंडारा जा रहे हैं. अनिल देशमुख ने आजतक से बात करते हुए साफ कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

इस बीच हादसे को लेकर घिरी महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ितों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, उद्धव मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल कल्याण विभाग के राज्यमंत्री बच्चू कडू ने हादसे में नवजात बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

#भंडारा हादसे

Source : Agency

पाठको की राय